Ticker

6/recent/ticker-posts

झुंझुनू, नवलगढ। साइंस पार्क रोड़ गंदे पानी की झील बनी, लोग गंदे पानी से हैं परेशान।


झुंझुनू, नवलगढ। सीकर झुंझुनू मैन रोड़ के गंदे पानी के नाले को बीच में से तोड़कर नगरपालिका कर्मचारियों ने गंदे पानी को साइंस पार्क रोड़ पर खोल दिया है । इस रोड़ पर पैदल व वाहन से चलने में बड़ी परेशानी हो रही है। इस गंदे पानी से साइंस पार्क रोड़ झीलनुमा बनकर  बदबू मारती रहती है। लोगों का इस क्षेत्र में रहना दुभर हो रहा है। इस गंदे पानी से साइंस पार्क में आने वाले पर्यटकों को भी काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इस रोड़ पर अनेक प्रशासनिक अधिकारियों के सरकारी क्वार्टर, शिक्षण संस्थाएं व दुकानें भी अवस्थित हैं। आम जनता ने अनेक बार नगरपालिका प्रशासन को सूचित भी कर दिया लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है। देखते हैं जन प्रतिनिधियों की आंखें कब खुलती हैं आम जनता को राहत पहुंचाने के लिए।

Post a Comment

0 Comments