Saturday, October 23, 2021

गुड़ा के पूर्व सरपंच व वर्तमान उप प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला(धमासान्यूज)





झुंझुनू(धमासान्यूज)
उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र के गुड़ा ग्राम पंचायत में दिनदहाड़े पूर्व सरपंच वर्तमान उप प्रधान प्रतिनिधि पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है।   बताया गया कि वर्तमान विधायक राजेंद्र सिंह गुढ़ा के लड़के व उसके भाई के लड़के पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। हमले की सूचना के बाद उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

 पूर्व सरपंच को गंभीर हालत में गुढ़ागौड़जी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में झुंझुनू के बीडीके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उपचार चल रहा है।

 जानकारी के अनुसार कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर आम रास्ते को बंद कर दिया था। उप प्रधान पति व सरपंच द्वारा प्रशासन को साथ लेकर अतिक्रमण हटाकर रास्ते को खुलवा दिया गया था। अतिक्रमण हटाने के विवाद के चलते गांव में पूर्व सरपंच व उपप्रधान पति महिपाल सिंह गुड़ा पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया । हमले में महिपाल सिंह के हाथ व पैर में गंभीर चोट आई हैं। 
उदयपुरवाटी क्षेत्र में बढ़ते अपराधों को लेकर लोगों में भय व आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

Sunday, October 17, 2021

भंवरी मर्डर केस के आरोपी और पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा का निधन।







जयपुर। बहुचर्चित भंवरी देवी के अपहरण और हत्या मामले में आरोपी पूर्व मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महिपाल मदेरणा का आज सुबह जोधपुर में उनके निवास पर निधन हो गया। वे लंबे अर्से से कैंसर से पीड़ित थे और अभी जमानत पर बाहर थे। महिपाल मदेरणा कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परसराम मदेरणा के पुत्र है। महिपाल मदेरणा की पुत्री दिव्या मदेरणा अभी औंसिया से विधायक है। मदेरणा का निधन आज सुबह हुआ। मदेरणा पूर्व में गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे थे। उसके बाद राजस्थान के बहुचर्चित भंवरीदेवी अपहरण एवं मर्डर केस में गिरफ्तार कर लिए गए थे। उनकी गिरफ्तारी के बाद उन्हें मंत्रीपद से हटा दिया गया था। मदेरणा इस केस के बाद से ही जेल में थे। हाल ही में वे जमानत पर बाहर आये थे।वे पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार में जल संसाधन मंत्री थे। भंवरीदेवी के साथ उनकी सीड़ी आने के बाद उन्हें पद गंवाना पड़ा था। इसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था। मामले में मदेरणा परिवार के फंसने से राजस्थान और खासकर कांग्रेस की राजनीति में जाटों के वर्चस्व में जबरदस्त कमी आई। अगस्त में महिपाल सहित भंवरी के पति अमरचंद सहित पांच आरोपियों को जमानत मिल गई थी। इस मामले में अन्य आरोपी भंवरी के पति अमरचंद,कैलाश, विश्नाराम सहित पांच आरोपियों की जमानत अर्जी को कोर्ट ने स्वीकार किया था। गौरतलब है कि भंवरी मामले में एक आरोपी को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद इस फैसले के आधार पर अन्य आरोपियों को एक के बाद एक लगातार जमानत दी जा रही है। दरअसल जोधपुर के एक गांव के उपकेंद्र में सहायक नर्स के पद पर तैनात भंवरी देवी सितंबर 2011 में लापता हो गई थीं। इसके बाद भंवरी के पति अमरचंद ने आरोप लगाया था कि राजस्थान के गहलोत सरकार के तत्कालीन जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा के इशारे पर भंवरी का अपहरण हुआ है। इसी दौरान मंत्री मदेरणा और भंवरी के संबंधों और दोनों की कथित सीडी होने की बात ने भी प्रदेश की राजनीति में बवाल मचा दिया था। भंवरी के अपहरण के कुछ दिनों बाद उसकी हत्या का खुलासा भी हो गया था। इस पूरे मामले में राजनीतिक रंग लेने के बाद कई लोगों की गिरफ्तारी हुई थी, जिसमें मुख्य आरोपी के रूप में मंत्री महिपाल मदेरणा को देखा जा रहा था।किसी वक्त परसराम मदेरणा और उनके बेटे महिपाल मदेरणा का प्रदेश की राजनीति में दबदबा हुआ करता । साल 1980 में परसराम विधायक व मंत्री थे और तो उनके बेटे 1982 में पहली बार जिला प्रमुख बने थे। 1998 की गहलोत सरकार में परसराम मदेरणा विधानसभा अध्यक्ष थे।  

गहलोत की संवेदना— 

मदेरणा _सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट कर पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है। गहलोत ने कहा कि मदेरणा के निधन पर मेरी गहरी संवेदनाएं है। ईश्वर परिवारजनों को आघात सहने की शक्ति और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। सरकारी मुख्य सचेतक महेश जोशी, उप मुख्य सचेतक महेन्द्र चौधरी, निर्दलीय विधायक संयम लोढ़ा सहित कई नेताओं ने भी महिपाल मदेरणा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Friday, October 8, 2021

मुंबई के असली ‘सिंघम’ समीर वानखेड़े, जिन्होंने शाहरुख खान के साथ लाइव कॉल में आर्यन को मारे थप्पड़।





आपने बच्चों को पैसा दिया, आधुनिक सुख-सुविधाएं दी मगर एक बाप बनकर बच्चे को संभाल नहीं पाए उसी का यह नतीजा है।

नाम तो सुना ही होगा, नहीं सुना तो सुन लीजिए, मुंबई नारकोटिक्स ब्यूरो के मुख्य अधिकारी समीर वानखेड़े !!

इन्हें बॉलीवुड असली सिंघम कहता है ! बॉलीवुड पार्टी में यह तकिया कलाम है कि धूंआ धीरे उड़ा नहीं तो वानखेड़े आ जाएगा और वो किसी के बाप की नहीं सुनता है।

शाहरुख खान ने वानखेड़े को फोन कर कहा कि, “आर्यन का ध्यान रखना” इस पर वानखेड़े ने कहा कि आप फोन चालू रखो आर्यन को बुलाया और चालू फोन पर ही आर्यन को 2 चांटे मार दिये।

शाहरुख गुस्से में तिलमिलाये तो वानखेड़े ने कहा कि “मिस्टर खान अगर ये थप्पड़ आपने इसको पहले मार दिये होते तो आज यह इस हाल में मेरे पास नहीं होता।

आपने बच्चों को पैसा दिया, आधुनिक सुख-सुविधाएं दी मगर एक बाप बनकर बच्चे को संभाल नहीं पाए उसी का यह नतीजा है।

मैं जानता हूं यह छूट जायेगा मगर इसको आखिर तक अपनी गलती का अहसास होगा कि मैंने पुलिस की मार खाई। उम्मीद है ये आगे से सुधर जाए और फोन काट दिया।

Featured Post

जयसिंह मांठ के आतिथ्य में गुढा गौड़जी के टैगोर शिक्षण संस्थान में युवा दिवस सम्पन्न।

झुंझुनू, गुढा गौड़जी। राष्ट्रीय युवा दिवस पर पर टैगोर शिक्षणी संस्थान गुढ़ा गौड़जी में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष जयंसिंह मांठ के मुख्य...

Popular Posts