Ticker

6/recent/ticker-posts

बिना कोचिंग तनिषा त्रिपाठी ने हासिल की NEET परीक्षा में सफलता


चक्रधरपुर की तनिषा त्रिपाठी ने बिना कोचिंग के self study करके राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट) में सफलता प्राप्त की। उसे नीट 2025 में 11094 ऑल इंडिया रैंक और 99.50% अंक मिले।


 चक्रधरपुर, धमासा न्यूज़

चक्रधरपर की तनिषा त्रिपाठी ने राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा(नीट) में बिना कोचिंग सेल्फ स्टडी करके सफलता हासिल की है। तनिषा त्रिपाठी को नीट 2025 की परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक में 11094 प्राप्त हुए हैँ। उसे कुल 99.50 परसेंटाइल अंक प्राप्त हुए हैँ। तनिषा त्रिपाठी चक्रधरपुर के प्रो. फुलकेश त्रिपाठी की पुत्री है। उसने न केवल नीट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, बल्कि इससे पहले जेई मेन में भी 97.55 परसेंटाइल अंक प्राप्त किये थे और यह उन्होंने पहले ही प्रयास में हासिल किया था। जिसके आधार पर उन्हें पहले ही राउंड में एनआईटी जमशेदपुर में मैकेनिकल ब्रांच का अलॉटमेंट भी मिल गया था।


लेकिन नीट में सफलता मिलने के बाद उसने डाक्टर बनने का निर्णय लिया है और आगे की पढ़ाई मेडिकल कॉलेज अलाटमेंट होने के बाद करेगी। उसने बताया कि वह घर में ही सेल्फ स्टडी करती थी और उसकी पढ़ाई में उसके पिता से मार्गदशन मिला है।

Post a Comment

0 Comments