उपचुनाव में चार विधानसभा सीटों पर पार्टी के बागियों को मनाकर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा प्रदेश की राजनीति में नए जादूगर बनकर उभरे हैं।
राजस्थान में आगामी 13 नवंबर को होने वाले सात विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव के लिए चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। राजस्थान की राजनीति में एक नया दौर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा बदलते राजनीतिक माहौल के बीच राजनीति के नये जादूगर बनकर उभरें हैं। राजस्थान की 7 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में उनके राजनितिक चातुर्य देखने को मिले हैँ।
जादूगर बनने की कहानी
भजनलाल शर्मा ने विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बनने के बाद पहली बार में ही मुख्यमंत्री बनकर कई महत्वपूर्ण ऐतिहासिक निर्णय लिए।
13 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कई उम्मीदवारों के विरुद्ध बगावत रोकने में सफल रहे। साथ ही बगावती प्रत्याशियों को पार्टी के समर्थन में उतारकर राजनीतिक चातुर्य का उदाहरण भी पेश कर दिया।
लेकिन राजनीति के जादूगर कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस उपचुनाव में अपनी पार्टी के बागियों को मनाने में असफल रहे।
0 Comments