Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल ने थाने में ही खेला 80 लाख का खेल



राजस्थान में केकड़ी के भिनाय थाने में एक चौंकाने वाली घटना हुई। एक कांस्टेबल ने मालखाने से 36 कट्टे डोडा पोस्त चुरा लिए। इन कट्टों की कीमत लगभग 80 लाख रुपये थी। कांस्टेबल मालखाने का एलसी था, वह चोरी छिपे पिछले तीन महीने से एक-एक कर डोडा पोस्त के कट्टे गायब कर रहा था। हैरान करने वाले इस मामले को एक महीने तक दबाए रखने के भी पुलिस पर आरोप लगे हैं।


      धमासा न्यूज़ केकड़ी, 17 दिसम्बर 2024


राजस्थान के केकड़ी जिले के भिनाय पुलिस थाने में एक कांस्टेबल दशरथ ने हैरान कर देने वाला कारनामा किया। इस दौरान कानून की रखवाली करने वाले कांस्टेबल ने ही पुलिस थाना के माल खाने से डोडा पोस्त के 36 कट्टे चुरा कर बेच दिए। इनकी बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपए थी। आरोपी काॅस्टेबल मालखाने से दो और कट्टे निकालकर उन्हें बेचने की फिराक में था। इस बीच अन्य पुलिस कर्मियों ने उसे पकड़ लिया, तब उसका यह राज खुला। आरोपी दशरथ माल खाने में एल.सी. होने का फायदा उठाकर यह सारा खेल किया। इधर, मामले में केकड़ी की कार्यवाहक एसपी वंदिता राणा ने आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है।



एक-एक कर बेच दिए 36 कट्टे, कीमत 80 लाख


जानकारी के अनुसार गत 18 अगस्त 2023 को तत्कालीन थाना अधिकारी नाहर सिंह की मौजूदगी में एक कंटेनर पकड़ा गया। इसमें अवैध शराब के साथ 74 प्लास्टिक के कट्टे भी जब्त किए। इनमें 1469.950 किलोग्राम डोडा पोस्त भरा हुआ था। इन्हें पुलिस थाने के मालखाने में रखवाया गया, जहां मालखाना एलसी दशरथ ने एक-एक करके पिछले दो से तीन माह में 36 कट्टे बेच दिए। जिनकी बाजार कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है। मालखाने से एक-एक करके डोडा पोस्त के कट्टे गायब होते रहे, लेकिन किसी को इसकी भनक नहीं लगी। उसने अपने मालखाने का एलसी होने का फायदा उठाया।


एक महीने से पुलिस ने दबाए रखा उठाया


कांस्टेबल दशरथ को पुलिस ने 10 नवंबर 2024 को रात्रि करीब साढ़े 10 बजे के करीब पकड़ लिया था, जब वह चोरी छुपे मालखाना से डोडा पोस्त के कट्टे निकाल रहा था। इस बीच कुछ पुलिसकर्मियों ने आरोपी कांस्टेबल को ट्रक कंटेनर में डोडा पोस्त के कट्टे डालते हुए देख लिया। इसके बाद पुलिस ने कांस्टेबल को पकड़ लिया और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, लेकिन इस कार्रवाई को पुलिस ने छुपाए रखा। उधर, मामला सामने आने के बाद केकड़ी की कार्यवाहक एसपी वंदिता राणा ने कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। इसके अलावा मामले की जांच केकड़ी SHO को सौंपी है।



Post a Comment

0 Comments