सर्कुलेशन में रुपया, डॉलर से 3 गुना आगे!
अमेरिकी डॉलर को दुनिया की सबसे ताकतवर करेंसी माना जाता है, लेकिन नोटों की संख्या के मामले में भारतीय रुपया उससे कहीं आगे निकल गया है।
RBI के डिप्टी गवर्नर शिरीष चंद्र मुर्मू के मुताबिक -
भारत में 176 अरब नोट चलन में हैं, जबकि अमेरिका में सिर्फ 56 अरब डॉलर के नोट और यूरोप में 30 अरब यूरो के नोट ही सर्कुलेशन में हैं।
उन्होंने बताया कि भारत में हर साल 28 से 30 अरब नए नोट छापे जाते हैं और लगभग 21 अरब पुराने नोट हटाए जाते हैं। भारत में कम वैल्यू वाले नोट ज्यादा हैं, इसलिए ट्रांजैक्शन के लिए ज्यादा नोटों की जरूरत पड़ती है।
अब RBI नोटों की लागत कम करने और उनकी उम्र बढ़ाने के लिए पॉलीमर नोट पर काम कर रहा है।
0 Comments