- आरएएस टॉपर मुक्ता से इंटरव्यू में शेखावाटी पर ज्यादा सवाल पूछे
शेखावाटी के क्षेत्र में शिक्षा में किनका योगदान रहा, कुछ नाम बताइए ?
सवाल : बीआईटीएस कब बना था?
जवाब : जीडी बीड़ला सर ने बनाया था, वर्ष के लिए कंफर्म नहीं हूं।
सवाल : आजादी के बाद राजस्थान में कितनी तरक्की हुई?
जवाब : प्रगति तो बहुत हुई है। हम सब तरफ देख रहे हैं। लोगों की आय भी बढ़ी है। गरीबी भी कम हुई है। स्वास्थ्य सुविधाएं भी बढ़ी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में तो अतुलनीय योगदान दिया है।
सवाल : किस किस ने योगदान दिया है। कुछ नाम बताइए?
जवाब : डालमिया जी हैं। बिड़ला जी हैं। बजाज साहब हैं। सोमानी जी हैं। जिन्होंने चिड़ावा में योगदान दिया। पीरामल हैं। सिंघानिया है।
सवाल : इस इलाके में इंडस्ट्री क्यों नही बढ़ रही?
जवाब : सर, इसका प्रमुख कारण तो पानी की कमी है। दूसरा एक माइंड सेट भी बन गया है कि पढ़ लिखकर नौकरी ही पानी है।
सवाल : क्या किया जाना चाहिए?
जवाब : मेरा सुझाव है कि जैसे मारवाड़ सेठों ने शिक्षा के लिए अच्छा काम किया है। हम उनसे इंडस्ट्री के लिए भी आग्रह कर सकते हैं।
सवाल : पांच राज्यों में चुनाव हुए, वहां मुख्यमंत्री कौन बने?
जवाब : पश्चिमी बंगाल में ममता बनर्जी, तमिलनाडू में एमके स्टॉलिन, केरल में पिनरई विजयन, पंडूचेरी में एन रंगास्वामी, असम के मुख्यमंत्री का नाम नहीं बता पाई।
सवाल : शेखावाटी में महिलाओं की क्या स्थिति है।?
जवाब : शिक्षा की स्थिति तो अच्छी है, लेकिन अब भी पूर्ण शिक्षा नहीं हुई है। महिलाओं की स्थिति भी बेहतर हुई है, लेकिन आत्मनिर्भर नहीं हुई हैं।
0 Comments