Ticker

6/recent/ticker-posts

निम्बू की खेती से कृषि को दिए नये आयाम, 1 से 2 लाख की लागत से अभिषेक 5 से 6 लाख रुपये कमाते हैं





          हमारे देश में विभिन्न किस्म की खेती की जाती है। कई लोग केवल फल की खेती करते हैं और  कई अन्न उपजाने का काम करते हैं । कई फूलों के बगीचे लगाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं और कई लोगों के जीविका का साधन मत्स्य या गौ पालन भी है। एक ऐसे ही किसान हैं अभिषेक जैन जो नींबू की खेती और अचार के बिजनेस से लाखों की कमाई कर रहे हैं।



अभिषेक जैन का परिचय -







             अभिषेक जैन राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के रहने वाले हैं। वह अपने गांव संग्रामगढ़ में अपने पुश्तैनी जमीन पर 2007 से ऑर्गेनिक नींबू और अमरूद की खेती कर रहे हैं। अभिषेक के अनुसार नींबू ने मानो उनका जीवन बदल दिया है। 1.75 एकड़ जमीन में लगाए नींबू से उनकी औसत आय 6 लाख रुपए है, जिसमें लागत खर्च लगभग 1 से 1.5 लाख रूपये है।

           अभिषेक जैन का जीवन संघर्ष भरा रहा है। उनकी इच्छा किसान बनने की नहीं थी। उन्होंने अजमेर से अपनी बी.कॉम. की पढ़ाई पूरी कर मार्बल का बिजनेस शुरू किया । तभी अचानक उनके पिता का निधन हो गया। पिता के आकस्मिक निधन के कारण उन्हें खेती की तरफ रुख मोड़ना पड़ा।





         अभिषेक ने खेती की शुरुआत में खेत में नींबू और अमरूद के पौधे लगाए। पहले यह काम थोड़ा मुश्किल लगा लेकिन धीरे धीरे उन्हें प्रकृति से काफी लगाव हो गया। अभिषेक खेती करने के लिए हानिकारक रसायनों का उपयोग नहीं करते हैं। वह खुद से बनाए प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करते हैं। जैविक खेती करने की वजह से उनकी साल में लगभग 2 से 3 लाख रुपये की बचत होती है, जो पहले बाजार से उर्वरक खरीदने में खर्च होते थे। जैविक खेती के अनेकों फायदे हैं। इससे मिट्टी की गुणवत्ता में भी काफी सुधार हुआ है। वह पूरी लगन से नींबू और अमरूद की खेती करते हैं। आगे इसे और भी बढ़ाने कि कोशिश कर रहे हैं। साथ ही वे नींबू का अचार भी बनाते हैं।

       अभिषेक के घर में हमेशा ही नींबू का अचार बनता रहता था इसलिए उन्होंने घरवालों से सीख कर अचार बनाना प्रारंभ कर दिया। अपने बनाए अचार को एक बार उन्होंने अपने मेहमानों को दिया जो कि  उन्हें बहुत पसंद आया। धीरे-धीरे अभिषेक का अचार काफी लोगों को पसंद आने लगा और लोग उनसे आचार की डिमांड भी करने लगे। प्रारंभ में उन्होंने लगभग 50 किलोग्राम अचार बनाकर मुफ्त में लोगों को बांट दियख था। सन 2016 में उन्होंने व्यवसाय के मकसद से अचार बनाया और तब से प्रति वर्ष 500-700 किलोग्राम तक अचार बेच लेते हैं। पैकिंग और शिपिंग के अलावा मामूली खर्च के साथ 900 ग्राम की बोतल की कीमत 200 रूपये है।








          नींबू के अनेकों फायदे हैं। यह पूरे साल उपलब्ध रहता है और हर समय इसकी ज़रूरत भी पड़ती है। इसके उपयोग से खाने का स्वाद भी बढ़ जाता है और यह सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। अभिषेक के अनुसार नींबू की खेती मानसून की पहली बारिश के बाद करनी चाहिए। पौधे लगाने के लगभग 3 साल बाद वे अच्छे फल देने लगते हैं। इस काम में अभिषेक लोगों को रोजगार भी देते हैं जैसे फल तोड़ने के लिए श्रमिकों की आवश्कता पड़ती है। हालांकि अचार बनाने का काम उनकी मां और पत्नी ही संभाल लेती हैं।

        अभिषेक जैन लोगों को जैविक खेती करने के लिए प्रोत्साहित भी करते हैं। जिनके पास ज़मीन नहीं है या जो लोग शहरों में बसे हुए हैं, उन्हें छत पर खेती करने की सलाह देते हैं। 

Post a Comment

0 Comments