सप्लीमेंट्री सिस्टम हमेशा के लिए बंद, अब साल में दो बार होंगी 10वीं की परीक्षाएं!
जयपुर / अजमेर | 6 सितम्बर 2026 |
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं के लाखों छात्रों के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। बोर्ड ने पुरानी पूरक (Supplementary) परीक्षा व्यवस्था को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया है।
बोर्ड सचिव द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार, अब सत्र 2026-27 से 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी।
नई व्यवस्था क्या होगी?
1. साल में दो मुख्य परीक्षाएं:
पहली परीक्षा फरवरी-मार्च में और दूसरी परीक्षा मई महीने में आयोजित होगी।
2. सप्लीमेंट्री खत्म:
अब 'सप्लीमेंट्री' शब्द ही खत्म हो जाएगा। अगर कोई छात्र एक या दो विषय में फेल हो जाता है या अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है, तो उसे सप्लीमेंट्री का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
3. नंबर सुधार का मौका:
छात्र दूसरी मुख्य परीक्षा में शामिल होकर अपने अंक सुधार (Improvement) सकते हैं। दोनों में से जो बेहतर अंक होंगे, वही मान्य होंगे।
4. साल बर्बाद नहीं होगा:
इस फैसले से छात्रों का एक साल बर्बाद होने से बचेगा। फेल होने वाले छात्र तुरंत मई में परीक्षा देकर उसी सत्र में 11वीं में एडमिशन ले सकेंगे।
11वीं में एडमिशन का क्या नियम रहेगा?
बोर्ड के अनुसार, पहली परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले छात्रों का 11वीं में एडमिशन तुरंत शुरू हो जाएगा। दूसरी परीक्षा (मई) में पास होने वाले छात्रों के लिए स्कूलों को अलग से प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए जाएंगे ताकि उनका सत्र लेट न हो।
RBSE का यह फैसला NEP 2020 के तहत लिया गया है, जिससे छात्रों पर परीक्षा का तनाव कम होगा और उन्हें बेहतर प्रदर्शन का दूसरा मौका मिलेगा।
0 Comments