Ticker

6/recent/ticker-posts

सर्दियों में छोटी सी गलती से फ्रिज में हो सकता है जोरदार धमाका, भूलकर भी मत करना ऐसा काम।


आमतौर पर फ्रिज का इस्तेमाल घर में खाने-पीने की चीजों को स्टोर करने के लिए किया जा जाता है। इससे खाने-पीने के आइटम फ्रेश रहते हैं, जिनको गर्म करके खा सकते हैं। फ्रिज बहुत फायदेमंद होता है लेकिन इसे ठीक तरीके से इस्तेमाल न किया जाए तो खराब हो सकता है, इसमें जोरदार धमाका भी हो सकता है। इसलिए फ्रिज के लिए बिल्कुल भी लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। फ्रीज़ के लिए निम्न बातों का ध्यान रखें 👉


        जरूरत से ज्यादा सामान ना रखें


फ्रिज में खाने-पीने की चीजें रखने की एक लिमिट होती है। फ्रिज में आइटम्स रखने के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट्स होते हैं। जरूरत से ज्यादा सामान रखने पर फ्रिज के कंप्रेसर पर लोड पड़ता है, जिससे वह खराब हो सकता है।



वोल्टेज में उतार-चढ़ाव न होने दें


फ्रिज को चलने के लिए बिजली की जरूरत होती है। अगर आपके एरिया में वोल्टेज फ्लक्चुएशन की समस्या है तो इसका प्रभाव फ्रिज पर पड़ सकता है और वह खराब हो सकता है, इससे बचने के लिए आप एक वोल्टेज स्टेबलाइजर यूज कर सकते हैं।



          फ्रीज़ को दीवार से दूर रखें


फ्रिज को कभी भी दीवार से सटाकर न रखें। फ्रिज और दीवार के बीच थोड़ी दूरी रखें, जिससे फ्रिज की निकलने वाली ठंडक आसानी से बाहर निकल सकेगी और कंप्रेसर ओवरलोड नहीं होगा साथ ही आप फ्रिज के पीछे आसानी से सफाई भी कर पाएंगे।



        फ्रीज़ को हीटर के पास न रखें


कभी भी फ्रिज को उस कमरे में न रखें जहां आप हीटर का इस्तेमाल करते हैं। हीटर ने निकलने वाली गर्मी फ्रिज को नुकसान पहुंचा सकती है और साथ ही फ्रिज को ऐसी जगह पर भी न रखें जहां से वह सीधे धूप के संपर्क में आता हो।



         फ्रीज़ की नियमित सफाई करें


कई बार लोग फ्रिज को लंबे समय तक इस्तेमाल करते रहते हैं लेकिन उसकी समय पर सफाई नहीं करते हैँ फ्रिज को रेगुलर साफ करते रहें। फ्रिज के साफ-सुथरे होने से कंप्रेसर पर लोड नहीं पड़ता है जिससे फ्रीज़ जल्दी खराब नहीं होता है।

 

Post a Comment

0 Comments