सोचिए, उस देश के क्या हाल होंगे जहां की शिक्षित महिलाएं जो डॉक्टर, नर्स, शिक्षा जैसे पेशे में हों और मजबूरन वेश्वावृत्ति करने पर मजबूर हों ! भारत के पड़ोसी देश म्यांमार में ऐसी ही स्थिति है।
डॉक्टर से दोगुना कमा रहीं "डेट गर्ल्स"
"मे" (पहचान छुपाने के आग्रह के कारण पूरा नाम नहीं दिया जा रहा) नाम की एक डॉक्टर की सैलरी $415 प्रति माह के बराबर थी लेकिन यह महीने के शुरुआत में ही खत्म हो जाती थी, उस पर पिता की किडनी की बीमारी ने उसे और परेशान कर दिया, आर्थिक तंगी से बुरी तरह गुजर रहीं "मे" की मुलाकात कुछ ''डेट गर्ल्स" से हुई, जो उससे दोगुना कमा रही थीं।
डॉक्टरी की मुश्किल पढ़ाई, गुजारे के लिए कर रहीं वेश्यावृत्ति
"मे" यह देखकर दंग रह गईं कि वेश्यावृत्ति में डॉक्टरी जैसे सम्मानजनक प्रोफेशन की तुलना में दोगुना पैसा है। हालांकि इसमें उन्हें अनजान पुरूषों के साथ यौन संबंध बनाने पड़ते थे, आखिर में "मे" ने हथियार डाल दिए और मजबूरन इस पेशे से जुड़ गईं, एक साल से ज्यादा समय से वेश्या के रूप में काम कर रही 26 वर्षीय "मे" कहती हैं, "यह स्वीकार करना मुश्किल है कि डॉक्टर बनने के लिए इतने वर्षों की मुश्किल पढ़ाई के बावजूद मैं अब केवल गुजारा करने के लिए इस तरह का काम कर रही हूं। मेरा परिवार इस बारे में नहीं जानता है कि मैं ऐसा काम कर रही हूं.''
"मे" ही नहीं म्यांमार में शिक्षित महिलाओं का एक नए समूह इसी तरह सेक्स वर्क करने पर मजबूर है, जिसमें डॉक्टर, शिक्षक, नर्स और अन्य शिक्षित पेशेवर शामिल हैं।
म्यांमार में बैन है वेश्यावृत्ति
सोचने वाली बात यह भी है कि इतने बड़े पैमाने पर वेश्यावृत्ति तब हो रही है, जबकि म्यांमार में वेश्यावृत्ति बैन है, म्यांमार की सड़कों पर इस तरह की 'डेट गर्ल्स' आसानी से घूमती दिख जाएंगी। महिलाओं के अधिकारों के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं ने कहा कि अधिक शिक्षित महिलाएं अब आजीविका कमाने के लिए पुरुषों के साथ यौन संबंध बना रही हैं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
दुखों का अंत नहीं
ऐसे में यहां के लोगों और विशेषकर महिलाओं के दुखों का अंत होते नहीं दिख रहा है, "जार मांडले" नाम की एक नर्स ने बताया कि वह एक निजी अस्पताल में नर्स थी, जिसे सैन्य सरकार ने बंद कर दिया था क्योंकि उसके डॉक्टर विरोध आंदोलन में शामिल हो गए थे। इसके बाद उसे अपना जीवनयापन करने के लिए डेट गर्ल बनना पड़ा। अब जार कहती हैं कि कई बार तो हमें बिना कंडोम के संबंध बनाने के लिए जोर दिया जाता है, यह सब 'शुद्ध नरक' में रहने जैसा है।
0 Comments