Ticker

6/recent/ticker-posts

SI Paper Leak Case एस.आइ. पेपर लीक में बड़ा खुलासा, हरियाणा की गैंग से भी जुड़े तार, कई लाखों में हुआ था सौदा



SI Paper Leak Case -  एटीएस-एसओजी के ADG वी.के. सिंह ने बताया कि नीमराना के कोलिला निवासी रेणू कुमारी चौहान, झुंझुनूं के नूनिया गोठड़ा निवासी मोनिका जाट, श्रीमाधोपुर के अजीतगढ़ स्थित हरदास का बाग निवासी सुरजीत सिंह यादव व अलवर के राजदोकी निवासी नीरज कुमार यादव को गिरफ्तार किया है

SI Paper Leak Case - उपनिरीक्षक (SI) भर्ती परीक्षा-2021 का पेपर राजस्थान के साथ हरियाणा की गैंग के पास भी पहुंचा था। SOG ने इस मामले में दो महिला सहित चार थानेदारों को गिरफ्तार किया है। इनमें से तीन थानेदारों ने हरियाणा की गैंग से 40 लाख और 20-20 लाख रुपए में पेपर खरीदा था। यह पेपर लीक प्रकरण में नया मोड़ है। SOG की टीम हरियाणा समेत विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर रही है। आरोपियों के पकड़े जाने के बाद ही पता चल सकेगा कि गैंग ने कहाँ कहाँ और किसे पेपर बेचा।

ATS-SOG के ADG वी.के. सिंह ने बताया कि नीमराना के कोलिला निवासी रेणू कुमारी चौहान, झुंझुनूं के नूनिया गोठड़ा निवासी मोनिका जाट, श्रीमाधोपुर के अजीतगढ़ स्थित हरदास का बाग निवासी सुरजीत सिंह यादव व अलवर के राजदोकी निवासी नीरज कुमार यादव को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार थानेदार रेणू राजस्थान पुलिस में कांस्टेबल है।

रेणु का अजमेर के सेंंट्रल एकेडमी सीनियर सेकंडरी स्कूल में परीक्षा सेंटर था, जहां उसने नकल करके परीक्षा पास की थी। वहीं पूछताछ में मोनिका ने स्वीकार किया कि उसने एक परिचित से पैसे लेकर हरियाणा की गैंग से पेपर खरीदा था। सुरजीत और नीरज ने भी 20-20 लाख रुपए देकर पेपर खरीदा। एसओजी अब यह जांच कर रही है कि पेपर लीक में यूनिक भांभू का हाथ है या हरियाणा की गैंग ने खुद इसे लीक करवाया।

17 अक्टूबर तक रिमांड पर

ASP रामसिंह शेखावत की टीम ने पांच थानेदारों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, सबूतों के अभाव में बाड़मेर निवासी थानेदार को छोड़ दिया गया, जबकि चार थानेदारों को न्यायालय ने 17 अक्टूबर तक SOG की रिमांड पर भेजा है। बाड़मेर निवासी थानेदार की मिलीभगत के सबूत नहीं मिले हैं।

लिखित परीक्षा में उच्च प्राप्तांक, लेकिन इंटरव्यू में फिसड्डी रहे ये आरोपी

        गिरफ्तार थानेदारों की परीक्षा रैंकिंग

सुरजीत : रैंक 18, हिंदी में 190.79/200, सामान्य ज्ञान में 158.27/200, साक्षात्कार में 17/50 अंक।

मोनिका : रैंक 69, हिंदी में 178.13/200, सामान्य ज्ञान में 159.65/200, साक्षात्कार में 15/50 अंक।

नीरज : रैंक 88, हिंदी में 163.36/200, सामान्य ज्ञान में 167.89/200, साक्षात्कार में 18/50 अंक।

रेणु : रैंक 114, हिंदी में 146.66/200, सामान्य ज्ञान में 164.89/200, साक्षात्कार में 33/50 अंक।

Post a Comment

0 Comments