राजस्थान में पेपरलीक मामले में लगातार गिरफ्तारियां चल रही हैँ। इस मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने पेपरलीक के मामले में दो सरकारी कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है, SI पेपर लीक मामले में आरोपी विमला बिश्नोई और लोकेश शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार विमला बिश्नोई महिला सुपरवाइजर और लोकेश शर्मा सरकारी टीचर है।
SOG की टीम ने दोनों आरोपियों को ड्यूटी के दौरान गिरफ्तार किया है, दोनों आरोपी पेपरलीक गैंग को पेपर लीक के लिए जगह और पेपर खरीदने के लिए कैंडिडेट उपलब्ध कराते थे, SOG ने आरोपी लोकेश शर्मा को दौसा के सरकारी स्कूल से गिरफ्तार किया है तथा विमला विश्नोई को जयपुर से अरेस्ट किया गया।
SOG की जाँच के डर से गायब हो गए थे दोनों
पेपरलीक मामले में एसओजी की कार्रवाई के बाद दोनों आरोपी गायब हो गए थे, लेकिन कार्रवाई में शिथिलता आने पर वापस लोकेश शर्मा और विमला विश्नोई ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली थी। SOG के ADG वी.के.सिंह और DIG परिस देशमुख की मॉनिटरिंग में इनसे कड़ी पूछताछ जारी है।
SOG बताया कि गिरफ्तार आरोपी सब इंस्पेक्टरों के अनुसार लोकेश और विमला ने पेपर खरीदने के लिए पेपर माफियाओं से मिलवाया था, SOG अब इन दोनों की सरकारी नौकरी लगने के बारे में भी जानकारी जुटा रही है, कहीं इन दोनों ने भी पेपरलीक से सरकारी नौकरी तो हासिल नहीं की है।
SI पेपर लीक प्रकरण में 70 गिरफ्तारियां हो चुकी
विदित है कि SI भर्ती पेपरलीक मामले में 70 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है जिसमें 50 थानेदार थे लेकिन उनमें से 26 को अब तक ज़मानत मिल चुकी है। अपने केश को मजबूत बनाने के लिए SOG ने गिरफ्तार करने का अभियान तेज कर दिया है। आश्चर्य की बात है कि पेपर लीक करने वाले 70 गिरफ्तारियों में से करीब 60 सरकारी नौकरी वाले लोग हैँ।
0 Comments