झुंझुनू, नवलगढ़, स्व. घनश्याम सिंह जी (प्रधानाचार्य, जयपुरिया स्कूल) की पुण्यतिथि स्मृति में मिठ्ठूका की धर्मशाला में प्रतिभाओं का सम्मान समारोह आयोजित, मंच पर कैलाश चोटिया, डा दयाशंकर जांगिड़, सनातनी रामकुमार सिंह राठौड़, सीबीओ अशोक शर्मा, ACBEO महेन्द्र सैनी, शिक्षाविद के.डी. यादव, प्रोफेसर एम.सी. मालू व घनश्याम जी के परिजन उपस्थित थे।
शिक्षाविद के.डी.यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि घनश्याम सिंह जी लोगों की सच्ची सेवा करने वाले सच्चे कर्मयोगी थे, उन्होंने जीवनप्रयन्त ईमानदारी व मेहनत से अपना कर्म किया, वे लोगों के सुख दुख में हमेशा खड़े रहते थे। उनका पूरा जीवन शादगीपूर्ण रहा व शिक्षा के लिए समर्पित रहा।
इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य लोगों, उनके परिजनों व उनके पूर्व शिष्यों ने युग पुरुष को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उनके पुत्र डा. अनिल सिंह व पुत्रवधु अनुपम सिंह ने बताया कि हर वर्ष उनकी पुण्यतिथि पर शहर की प्रतिभावों का सम्मान किया जाता है, उन्होंने कहा यह कार्य जीवनप्रयन्त चलता रहेगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षाविद डा अनिल शर्मा ने किया।
कार्यक्रम के अंत में टी. एम. त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों के लिए भोजन की अच्छी व्यवस्था की गयी।
0 Comments