Ticker

6/recent/ticker-posts

कोचिंग सिस्टम है 'माफिया'? PM के आर्थिक सलाहकार ने उठाए गंभीर सवाल


  कोचिंग सिस्टम है 'माफिया'? PM के आर्थिक       सलाहकार ने उठाए गंभीर सवाल

प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद (EAC-PM) के सदस्य संजीव सान्याल ने भारत के कोचिंग सिस्टम पर बड़ा हमला बोला है।

उन्होंने कहा कि देश की शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने में कोचिंग संस्थानों की बड़ी भूमिका है और इस पूरे सिस्टम को उन्होंने 'माफिया' तक करार दिया।

एक विशेष इंटरव्यू में सान्याल ने कहा -

देश के शैक्षणिक ढांचे की बहुत सी धांधलियां इन्हीं कोचिंग संस्थानों के जरिए होती हैं। इस पूरे क्षेत्र की व्यापक जांच और निगरानी की जरूरत है।

चीन ने दी सीख -

सान्याल ने कहा कि चीन में भी कोचिंग क्लास के जरिए ऐसी ही गड़बड़ियां होती थीं, जिसके बाद वहां सख्त कदम उठाए गए और सरकारी स्कूल सिस्टम को मजबूत किया गया। भारत को भी यही मॉडल अपनाना चाहिए।

NEP और NEET पर क्या बोले?
1. राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) पर: NEP में कई अच्छे प्रावधान हैं, लेकिन यह तब बनी थी जब AI का इतना दखल नहीं था। अब इसे नई तकनीक के हिसाब से अपडेट करना जरूरी है। 

2. NEET पर : NEET का बचाव करते हुए उन्होंने कहा कि NEET से पहले मेडिकल में कई परीक्षाएं और कैपिटेशन फीस जैसी अनियमितताएं थीं। इसे खत्म करने के बजाय सिस्टम को और पारदर्शी बनाना चाहिए।

 3. पेपर लीक पर : पेपर लीक को गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि ऐसी मजबूत परीक्षा व्यवस्था बनानी होगी जिसमें छात्रों की मेहनत का सही मूल्यांकन हो। 

आपको क्या लगता है - क्या भारत में भी चीन की तरह कोचिंग पर लगाम लगनी चाहिए?



#SanjeevSanyal #EACPM #CoachingMafia #IndianEducationSystem #NEP2020 #NEET #EducationNews

Post a Comment

0 Comments