रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी की सराहना करते हुए उन्हें “बुद्धिमान नेता” और ऐसे प्रधानमंत्री बताया जो हमेशा अपने देश के हित को सबसे पहले रखते हैं। पुतिन ने यह बातें सोची में वल्दाई डिस्कशन क्लब के पूर्ण सत्र में कही। उन्होंने भारत और रूस के बीच की गहरी दोस्ती पर भी प्रकाश डाला और बताया कि 15 साल पहले घोषित विशेष रणनीतिक साझेदारी आज भी दोनों देशों के बीच मजबूत संबंधों का प्रतीक है।
रूस के राष्ट्रपति ने अमेरिकी टैरिफ और भारतीय आयातों के मुद्दे पर भी कहा कि अगर भारत रूसी तेल खरीदना बंद करता है, तो उसे 9 से 10 अरब डॉलर का आर्थिक नुकसान हो सकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी किसी भी विदेशी दबाव के आगे नहीं झुकेंगे और भारत अपनी गरिमा तथा रणनीतिक स्वायत्तता को बनाए रखेगा।
पुतिन का यह बयान ऐसे समय में आया है जब इस साल के अंत में उनकी भारत यात्रा की खबरें सामने आई हैं। उनकी यात्रा से पहले रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव भी शिखर सम्मेलन की तैयारी और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा के लिए भारत आने की उम्मीद है।
0 Comments